कोल इंडिया के लभांश की अंतिम किश्त से सरकार को 1,426 करोड़ रुपये का फायदा

कोल इंडिया के लभांश की अंतिम किश्त से सरकार को 1,426 करोड़ रुपये का फायदा

कोल इंडिया के लभांश की अंतिम किश्त से सरकार को 1,426 करोड़ रुपये का फायदा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: June 14, 2021 6:36 pm IST

कोलकाता, 14 जून (भाषा) सरकार को कोल इंडिया से लाभांश के रूप में और 1,426 करोड़ रुपये मिलेंगे। कंपनी ने सोमवार को 10 रुपये शेयर पर 35 प्रतिशत अतिरिक्त लाभांश या 3.5 रुपये प्रति इक्विटी लाभांश देने की घोषणा की।

कुल लाभांश 2020-21 के लिये 16 रुपये प्रति शेयर 160 प्रतिशत बैठता है।

कोल इंडिया में सरकार की सर्वाधिक 66.1 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही में 4,588.96 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही के 4,625.76 करोड़ रुपये के मुकाबले थोड़ा कम है।

भाषा रमण मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में