अरुणाचल प्रदेश को औद्योगिक केंद्र बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री

अरुणाचल प्रदेश को औद्योगिक केंद्र बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री

अरुणाचल प्रदेश को औद्योगिक केंद्र बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री
Modified Date: May 16, 2026 / 06:22 pm IST
Published Date: May 16, 2026 6:22 pm IST

ईटानगर, 16 मई (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री न्यातो दुकाम ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार अरुणाचल प्रदेश को एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

दुकाम ने पूर्वी सियांग जिले के पासीघाट में खाद्य तेल उत्पादन इकाई ‘तुलंग’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित करने के दौरान यह बात कही।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में राज्य सरकार औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।

एलम इंडस्ट्रीज की अनुषंग इकाई के रूप में स्थापित ‘तुलंग’ क्षेत्र में शुद्ध सरसों और तिल के तेल का उत्पादन और आपूर्ति करेगी।

इस कारखाने की उत्पादन क्षमता 200 लीटर प्रतिदिन है।

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में