भारत सरकार को अप्रैल से अब तक चीन से मिले 120-130 FDI प्रस्ताव, मंजूरी के लिए भेजा गया गृह मंत्रालय: सूत्र

Ads

भारत सरकार को अप्रैल से अब तक चीन से मिले 120-130 FDI प्रस्ताव, मंजूरी के लिए भेजा गया गृह मंत्रालय: सूत्र

  •  
  • Publish Date - December 22, 2020 / 09:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

नयी दिल्ली: सरकार को अप्रैल से अब तक चीन से लगभग 12,000 करोड़ रुपये के 120 से अधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के प्रस्ताव मिले हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। गौरतलब है कि भारत में अप्रैल 2020 से पड़ोसी देशों की कंपनियों के लिए सरकार की मंजूरी के बाद ही किसी भी क्षेत्र में निवेश करने का नियम लागू किया गया था। इस फैसले के अनुसार भारत में किसी भी क्षेत्र में निवेश के लिए चीन के एफडीआई प्रस्तावों को पहले सरकारी मंजूरी की आवश्यकता है।

Read More: शिवराज कैबिनेट ने पूर्व की कमलनाथ सरकार का फैसला पलटा, सिंचाई के लिए नहर समितियों में चुनाव शुरू करने का निर्णय

सूत्रों ने कहा कि इन प्रस्तावों की जांच के लिए सरकार ने एक अंतर-मंत्रालयीय समिति का गठन किया है और निवेश प्रस्तावों में अधिकांश भारत में पहले से मौजूद कंपनियों के हैं। इस साल अप्रैल में उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने कहा था कि भारत की सीमा से लगे किसी भी देश की कंपनी या व्यक्ति को भारत में किसी भी क्षेत्र में निवेश करने से पहले सरकार की मंजूरी लेनी होगी।

Read More: मुंबई के क्लब में जश्न मना रहे थे क्रिकेटर सुरेश रैना, सिंगर गुरु रंधावा सहित कई सितारे और महिलाएं, गिरफ्तारी के बाद अब मिली बेल

सरकार ने कोविड-19 महामारी के कारण अवसरवादी अधिग्रहण को रोकने के लिए यह फैसला किया था। सूत्रों ने कहा, ‘‘हमें चीन से 120-130 एफडीआई प्रस्ताव मिले हैं, जिसकी कीमत लगभग 12-13 हजार करोड़ रुपये है।’’ सूत्रों ने आगे कहा कि कुछ चीनी कंपनियों ने सरकारी ठेकों में बोली लगाने के लिए पंजीकरण के लिए आवेदन किया है और उन प्रस्तावों को गृह मंत्रालय के पास भेज दिया गया है। बहुपक्षीय संस्थानों द्वारा वित्त पोषित परियोजनाओं में बोली लगाने के लिए चीनी कंपनियों पर कोई रोक नहीं है।

Read More: पेट्रोल 4 और डीजल डेढ़ रुपए प्रति लीटर होगा सस्ता, आज रात 12 बजे से लागू होंगी नई दरें.. शिवराज कैबिनेट का फैसला