सरकारी योजना.. रोजाना 7 रुपए की बचत कर पा सकते हैं 60 हजार तक की पेंशन… ऐसे कर सकते हैं निवेश

सरकारी योजना.. रोजाना 7 रुपए की बचत कर पा सकते हैं 60 हजार तक की पेंशन... ऐसे कर सकते हैं निवेश

सरकारी योजना.. रोजाना 7 रुपए की बचत कर पा सकते हैं 60 हजार तक की पेंशन… ऐसे कर सकते हैं निवेश
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: July 8, 2021 8:38 am IST

नई दिल्ली। सरकार की अटल पेंशन योजना APY लोगों को काफी भा रही है। ये स्कीम फायदेमंद भी साबित हो सकती है। इसमें आप छोटी रकम से निवेश शुरू कर सकते हैं, जिसके बदले आपको हर महीने एक तय रकम मिल सकती है। 

पढ़ें- एक्ट्रेस ने काट ली कलाई! ये देख फैंस परेशान, शेयर सुसाइड वीडियो पर अब देनी पड़ रही है सफाई

अटल पेंशन योजना

अटल पेंशन योजना के तहत अलग-अलग योगदान के अनुसार पेंशन पाई जा सकती है। अगर किसी ने 18 वर्ष में निवेश शुरू किया है और 42 रुपए हर महीने जमा करें तो ऐसे व्यक्ति को 1000 रुपये मासिक पेंशन प्राप्त होगी।

पढ़ें- Atm robbery latest news 2021 : ATM में फेवीक्विक और…

इसी तरह 2000 की मासिक पेंशन के लिए हर महीने 84 रुपये का योगदान करना होगा। इसी तरह 5,000 रुपये प्रति महीना यानी सालाना 60,000 रुपये पाने के लिए रोजना 7 रुपए यानी हर महीने 210 रुपए जमा करने होंगे।

पढ़ें- देश में कोरोना के 45,892 नए केस, लगातार रिकवरी दर म…

भविष्य को सिक्योर करने के लिए अटल पेंशन योजना एक बेहतर विकल्प है। इस स्कीम के तहत हर महीने एक हजार से 5 हजार रुपए तक मासिक पेंशन पा सकते हैं। इस योजना में आपको 20 साल तक निवेश करना होगा। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।

पढ़ें- अनुराग ठाकुर ने सूचना और प्रसारण तो अश्विनी वैष्णव ने रेलवे मंत्राल…

अटल पेंशन योजना के तहत ऑटो डेबिट सुविधा मिलती है, जिसमें सब्‍सक्राइबर्स अपने सेविंग हर महीने, तिमाही या हर छमाही पर दिए जाने वाली किस्त को डायरेक्ट जमा कर सकते हैं।

पढ़ें- 7th Pay Commission Latest update on DA 2021 : सरकारी कर्मचारियों क…

योजना में निवेशक की मृत्यु होने पर उसके परिवार या नॉमिनी को पेंशन मिलती है। योजना का लाभ मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए है।अटल पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरीकों से किए जा सकते हैं।

 

 


लेखक के बारे में