सरकार हिंदुस्तान कॉपर में छह प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी

सरकार हिंदुस्तान कॉपर में छह प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी

सरकार हिंदुस्तान कॉपर में छह प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी
Modified Date: August 24, 2026 / 07:50 pm IST
Published Date: August 24, 2026 7:50 pm IST

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) सरकार हिंदुस्तान कॉपर लि. में बिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिये छह प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी। इसके लिए न्यूनतम कीमत 514 रुपये प्रति शेयर तय की गई है।

यह न्यूनतम कीमत सोमवार को बीएसई में हिंदुस्तान कॉपर के शेयर के बंद भाव से 10.38 प्रतिशत कम है।

निवेश एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव अरुणीश चावला ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि भारत सरकार हिंदुस्तान कॉपर में तीन प्रतिशत हिस्सेदारी ओएफएस के जरिये बेचेगी। मांग अधिक रहने पर अतिरिक्त तीन प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का विकल्प भी रखा गया है।

ओएफएस में प्रति शेयर न्यूनतम कीमत 514 रुपये तय की गई है।

हिंदुस्तान कॉपर का शेयर सोमवार को बीएसई में 0.17 प्रतिशत बढ़कर 573.55 रुपये पर बंद हुआ।

चावला के अनुसार, बिक्री पेशकश का 10 प्रतिशत हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। इसके अलावा पात्र कर्मचारियों के लिए 25,000 शेयर रखे गए हैं।

सरकार ने चालू वित्त वर्ष में अब तक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में विनिवेश के जरिये 52,716 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में