नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) सरकार ने बुधवार को 13 श्रेणियों के तहत 11वें राष्ट्रीय पेट्रोरसायन पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए।
आवेदन ऑनलाइन माध्यम से भी जमा किए जा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है।
राष्ट्रीय पेट्रोरसायन पुरस्कार, रसायन और उर्वरक मंत्रालय की एक पहल है। इसका उद्देश्य ‘पॉलीमर साइंस’ और प्रौद्योगिकियों के व्यापक क्षेत्रों में प्रसिद्ध वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और उद्योगपतियों के अभिनव प्रयासों को सम्मानित करना और उन्हें मान्यता देना है।
भाषा कृष्ण रमण
रमण