गोयल ने आवश्यक वस्तुओं के लिए प्रखंड स्तर पर भंडारण सुविधाओं के निर्माण की मांग की

Ads

गोयल ने आवश्यक वस्तुओं के लिए प्रखंड स्तर पर भंडारण सुविधाओं के निर्माण की मांग की

  •  
  • Publish Date - June 8, 2021 / 06:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयुष गोयल ने मंगलवार को देश में प्रखंड स्तर पर आधुनिक अनाज भंडारण सुविधाओं के निर्माण की जरूरत पर जोर दिया क्योंकि उनसे किसानों की आय बढ़ सकती है।

उन्होंने देश में आवश्यक वस्तुओं के भंडारण की योजना की समीक्षा की।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार मंत्री ने कहा, ‘देश को आधुनिक प्रौद्योगिकी पर आधारित एक भंडारण प्रबंधन ढांचे की जरूरत है।’

उन्होंने साथ ही भारत में सभी भंडारण ढांचे में ताल-मेल और नटवर्किंग की जरूरत पर भी जोर दिया।

भाषा प्रणव मनोहर

मनोहर