जीक्यूजी पार्टनर्स ने अदाणी एंटरप्राइजेज के करीब 59 लाख शेयर 1,435 करोड़ रुपये में बेचे
जीक्यूजी पार्टनर्स ने अदाणी एंटरप्राइजेज के करीब 59 लाख शेयर 1,435 करोड़ रुपये में बेचे
नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) अमेरिकी निवेश कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स ने बृहस्पतिवार को खुले बाजार के सौदे के माध्यम से गौतम अदाणी के नेतृत्व वाली अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के 58.92 लाख शेयर 1,435 करोड़ रुपये में बेच दिए।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध थोक सौदे के आंकड़ों के अनुसार, राजीव जैन समर्थित जीक्यूजी पार्टनर्स ने अपनी सहयोगी इकाई ‘जीक्यूजी पार्टनर्स इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड’ के माध्यम से कुल 58,92,423 शेयर बेचे।
इन शेयरों की बिक्री 2,435.60 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर की गई, जिससे कुल लेनदेन मूल्य 1,435.16 करोड़ रुपये रहा।
इस लेनदेन के बाद अदाणी एंटरप्राइजेज में जीक्यूजी पार्टनर्स की हिस्सेदारी घटकर 1.14 प्रतिशत रह गई है, जो पहले 1.59 प्रतिशत थी।
भाषा योगेश अजय
अजय

Facebook


