ग्रासिम इंडस्ट्रीज का पहली तिमाही का मुनाफ़ा 39 प्रतिशत बढ़कर 3,846 करोड़ रुपये पर
ग्रासिम इंडस्ट्रीज का पहली तिमाही का मुनाफ़ा 39 प्रतिशत बढ़कर 3,846 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, 12 अगस्त (भाषा) ग्रासिम इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड का चालू वित्तवर्ष 2026-27 की जून तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 38.8 प्रतिशत बढ़कर 3,846.28 करोड़ रुपये रहा है। इसकी वजह अलग-अलग व्यवसाय में बेहतर परिचालन प्रदर्शन है।
आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनियों (जैसे अल्ट्राटेक, आदित्य बिड़ला कैपिटल और आदित्य बिड़ला रिन्यूएबल्स) की होल्डिंग कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज़ ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 2,770.63 करोड़ रुपये था।
वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में ग्रासिम इंडस्ट्रीज़ का परिचालन राजस्व 21.43 प्रतिशत बढ़कर 48,716.20 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने कहा, ‘‘राजस्व में बढ़ोतरी की वजह अलग-अलग व्यवसाय पोर्टफोलियो में हर तरह से मजबूत प्रदर्शन रहा। कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 8,077 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो सालाना आधार पर 26 प्रतिशत ज्यादा है।’’
जून तिमाही में कुल खर्च 19.62 प्रतिशत बढ़कर 43,851.12 करोड़ रुपये हो गया।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: ग्रासिम इंडस्ट्रीज का पहली तिमाही का मुनाफ़ा 39 प्रतिशत बढ़कर 3,846 करोड़ रुपये पर
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm