ऊंचे दाम पर कमजोर लिवाली से मूंगफली तेल-तिलहन, बिनौला तेल में गिरावट

ऊंचे दाम पर कमजोर लिवाली से मूंगफली तेल-तिलहन, बिनौला तेल में गिरावट

ऊंचे दाम पर कमजोर लिवाली से मूंगफली तेल-तिलहन, बिनौला तेल में गिरावट
Modified Date: August 27, 2026 / 08:43 pm IST
Published Date: August 27, 2026 8:43 pm IST

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) ऊंचे दाम पर मांग प्रभावित रहने के कारण देश के तेल-तिलहन बाजारों में बृहस्पतिवार को मूंगफली तेल-तिलहन के साथ-साथ बिनौला तेल के दाम में गिरावट रही। सुस्त कामकाज के बीच सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल एवं पामोलीन के दाम स्थिर रहे। मलेशिया एक्सचेंज में दोपहर साढ़े तीन बजे गिरावट थी और फिलहाल यहां सुधार है। इसी तरह शिकॉगो एक्सचेंज पहले कमजोर था और फिलहाल यहां मजबूती जारी है। बाजार सूत्रों ने कहा कि सरकार द्वारा मूंगफली बेचने की कोशिशों से भी मूंगफली तेल-तिलहन में गिरावट को बल मिला। बिनौले का स्टॉक काफी कम है और सुस्त कामकाज रहने से बिनौला तेल में भी गिरावट आई। बाजार के रुख का पता आगे के कामकाज पर निर्भर करेगा। सुस्त कामकाज के बीच सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, पाम एवं पामोलीन तेल के दाम स्थिर रहे। तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे…

सरसों तिलहन – 8,175-8,225 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली – 7,350-7,925 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,000 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,680-2,980 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,550 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,700-2,800 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,700-2,850 रुपये प्रति टिन। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,600 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,450 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,950 रुपये प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला- 13,800 रुपये प्रति क्विंटल। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,800 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन एक्स- कांडला- 14,450 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना – 6,625-6,675 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन लूज- 6,475-6,575 रुपये प्रति क्विंटल।भाषा राजेश राजेश अजयअजय


लेखक के बारे में