जनवरी में जीएसटी संग्रह 1.38 लाख करोड़ रुपये पर

Ads

जनवरी में जीएसटी संग्रह 1.38 लाख करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - January 31, 2022 / 08:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (भाषा) माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जनवरी में 1.38 लाख करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में यह 15 प्रतिशत अधिक है।

वित्त मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 30 जनवरी तक कुल 1.05 करोड़ जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल किए गए। इनमें 36 लाख तिमाही रिटर्न शामिल हैं

जनवरी में लगातार चौथे माह जीएसटी संग्रह का आंकड़ा 1.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है।

भाषा अजय अजय

अजय