Ambikapur Lightning Strike News: आसमान से बरसी आफत, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से इतने बच्चों की हुई मौत, घायलों का इलाज जारी

Ads

Ambikapur Lightning Strike News: लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम नागम में हल्की बारिश के दौरान गाज गिरने से चार बच्चे इसकी चपेट में आ गए।

  • Reported By: Abhishek Soni

    ,
  •  
  • Publish Date - July 18, 2026 / 07:49 PM IST,
    Updated On - July 18, 2026 / 07:50 PM IST

Ambikapur Lightning Strike News | Photo Credit AI

HIGHLIGHTS
  • रगुजा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया।
  • लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम नागम में गाज गिरने से चार बच्चे इसकी चपेट में आ गए।
  • इस हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है।

Ambikapur Lightning Strike News: अंबिकापुर: सरगुजा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम नागम में हल्की बारिश के दौरान गाज गिरने से चार बच्चे इसकी चपेट में आ गए। हादसे में दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजे लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम नागम में हुई। (Ambikapur Lightning Strike News) बताया जा रहा है कि हल्की बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में चार बच्चे आ गए। हादसा इतना भीषण था कि 11 वर्षीय रंजीत नगेसिया और 12 वर्षीय रोशन पनिका की मौके पर ही मौत हो गई।

गांव में दौड़ी शोक की लहर

Ambikapur Lightning Strike News: सूचना मिलते ही ग्रामीण और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। हादसे में घायल दोनों सगे भाई 13 वर्षीय प्रभु राम और 11 वर्षीय दिनेश को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं दोनों मृत बच्चों के शवों को धौरपुर अस्पताल में रखा गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-