जीएसटी काउंसिल की बैठक 21 जुलाई को, इन उत्पादों पर दर हो सकती है कम

Ads

जीएसटी काउंसिल की बैठक 21 जुलाई को, इन उत्पादों पर दर हो सकती है कम

  •  
  • Publish Date - July 19, 2018 / 02:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:45 PM IST

नई दिल्ली। जीएसटी काउंसिल की 21 जुलाई को होने वाली बैठक से आम लोगों को फायदा होने की उम्मीद है। इस बैठक में 24 से 32 प्रोडक्ट्स पर जीएसटी की दर कम करने का निर्णय लिया जा सकता है। इन प्रोडक्ट्स में जॉब वर्क, देवी-देवताओं की मूर्तियां, साल लीव्स शामिल हैं। माना जा रहा है कि एटीएफ (विमान ईंधन) की दरों पर जीएसटी कम करने पर फिलहाल विचार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा काउंसिल की बैठक में जीएसटी रिटर्न. के लिए एक ही फॉर्म रखने पर चर्चा हो सकती है

बताया गया कि इस बैठक में हैंडिक्राफ्ट, हैंडलूम आइटम पर 12% से कम करके 5% के स्लैब में लाया जा सकता है। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक बुक पर भी जीएसटी की दर 18% से कम करके 5% संभव है। इसके अलावा कई और उत्पादों को 12% के स्लैब से हटाकरर 5 फीसदी के स्लैब में शामिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : देखिए बलौदाबाजार विधानसभा के विधायकजी का रिपोर्ट कार्ड और जनता का मूड मीटर

अगर सब कुछ सही रहा तो टूरिस्ट प्लेस पर घूमना और ठहरना भी सस्ता हो सकता है। काउंसिल होटल रूम के रेंट पर वास्तविक और घोषित रेंट के बीच स्थिति स्पष्ट कर सकती है। इससे होटल रुम पर घोषित के बजाए वास्तविक रेंट पर जीएसटी लगाया जा सकता है। इससे महंगे होटल 18% के स्लैब में शामिल हो जाएंगे।

सूत्रों की मानें तो इस बैठक में 28% स्लैब वाले ज्यादा प्रोडक्ट्स पर अभी जीएसटी कटौती की संभावना कम है क्योंकि इससे राजस्व का बड़ा नुकसान होगा। इस स्लैब में अब 43 प्रोडक्ट ही बचे हैं।

 

वेब डेस्क, IBC24