BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

जीएसटी नेटवर्क ने अंतर-राज्यीय आपूर्ति दिखाने वाली तालिका में संशोधन को टाला

जीएसटी नेटवर्क ने अंतर-राज्यीय आपूर्ति दिखाने वाली तालिका में संशोधन को टाला

जीएसटी नेटवर्क ने अंतर-राज्यीय आपूर्ति दिखाने वाली तालिका में संशोधन को टाला
Bhasha
Published: 16 May 2025 | 5:18 pmModified: 16 May 2025 | 5:18 pm

नयी दिल्ली, 16 मई (भाषा) जीएसटी नेटवर्क ने शुक्रवार को मासिक कर भुगतान फॉर्म जीएसटीआर-3बी में अपंजीकृत व्यक्तियों के लिए अंतर-राज्यीय आपूर्ति और कंपोजिशन कर दिखाने वाली तालिका को ‘लॉक’ यानी उसे संपादित नहीं करने की अनुमति नहीं देने का फैसला टाल दिया।

माल और सेवा कर के लिए तकनीकी आधार देने वाले निकाय जीएसटीएन ने 11 अप्रैल को कहा था कि अप्रैल, 2025 की कर अवधि से जीएसटीआर-3बी की तालिका 3.2 में अपने-आप दर्ज अंतर-राज्यीय आपूर्तियां संपादित नहीं की जा सकेंगी।

जीएसटीएन ने शुक्रवार को एक परामर्श में कहा कि उसे इस बदलाव के बारे में करदाताओं से कई सुझाव और शिकायतें मिली हैं। इन चिंताओं की फिलहाल जांच की जा रही है और उनका जल्द समाधान किया जाएगा।

जीएसटीएन ने कहा, ''करदाताओं की सुविधा और सुगम फाइलिंग को आसान बनाने के लिए, यह फैसला किया गया है कि तालिका 3.2 फिलहाल संपादन योग्य रहेगी। करदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे जरूरी होने पर प्रविष्टियों में संशोधन करें तथा दी गई जानकारी की शुद्धता सुनिश्चित करते हुए अपने रिटर्न को सटीक रूप से दाखिल करें।''

एकेएम ग्लोबल के पार्टनर (कर) संदीप सहगल ने कहा कि जीएसटीएन का यह स्पष्टीकरण कई व्यवसायों और कर दाखिल करने वालों के लिए राहत लेकर आया है।

दूसरी ओर एएमआरजी एंड एसोसिएट्स के वरिष्ठ पार्टनर रजत मोहन ने कहा कि जीएसटीआर-3बी में तालिका 3.2 को ‘लॉक’ करने पर अंतिम समय में उलटफेर नीतिगत असंगति को दर्शाता है, जो व्यावसायिक प्रक्रियाओं को बाधित करेगा।

उन्होंने कहा कि इस तरह के अचानक परिवर्तन दूरदर्शिता की कमी को दर्शाते हैं और अनिश्चितता का माहौल बनाते हैं।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: जीएसटी नेटवर्क ने अंतर-राज्यीय आपूर्ति दिखाने वाली तालिका में संशोधन को टाला

People also search for:GSTGST ReturnsReturns
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm
एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

01 Oct 2026 | 9:32 pm
न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

01 Oct 2026 | 9:26 pm