आईआरएफसी को 397 करोड़ रुपये का जीएसटी कारण बताओ नोटिस
आईआरएफसी को 397 करोड़ रुपये का जीएसटी कारण बताओ नोटिस
नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) भारतीय रेल वित्त निगम (आईआरएफसी) को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए माल एवं सेवा कर (जीएसटी) अधिकारियों से 396.90 करोड़ रुपये से अधिक का कारण बताओ नोटिस मिला है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सरकारी कंपनी आईआरएफसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसे 29 सितंबर को बिहार राज्य जीएसटी प्राधिकारियों से यह नोटिस मिला है। कंपनी इस नोटिस का मूल्यांकन कर रही है और कर सलाहकारों की राय के आधार पर न्याय निर्णय प्राधिकारी के समक्ष विस्तृत जवाब दाखिल करेगी।
आईआरएफसी ने कहा, ‘‘मामला अभी केवल कारण बताओ नोटिस के चरण में है और अभी कोई आदेश जारी नहीं किया गया है, इसलिए इस स्तर पर संभावित वित्तीय प्रभाव का आकलन नहीं किया जा सकता है। हालांकि, कारण बताओ नोटिस में अप्रैल, 2022 से मार्च, 2023 की अवधि के लिए लागू ब्याज और जुर्माने सहित 3,96,90,78,153.59 रुपये की राशि बताई गई है।’’
कंपनी ने कहा कि नोटिस में उठाए गए मुद्दे सामान्य हैं और वह इस नोटिस का जवाब दाखिल करने की प्रक्रिया में है।
बीएसई में आईआरएफसी का शेयर 79.05 रुपये पर बंद हुआ था, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 1.35 प्रतिशत की बढ़त है।
भाषा यासिर अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: आईआरएफसी को 397 करोड़ रुपये का जीएसटी कारण बताओ नोटिस
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई
30 Sept 2026 | 10:27 pmभारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को
30 Sept 2026 | 10:24 pmप्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई
30 Sept 2026 | 10:18 pmकपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया
30 Sept 2026 | 10:13 pmसावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा
30 Sept 2026 | 10:03 pmलावण्या मुंडयूर को सरकार ने न्यू इंडिया एश्योरेंस का सीएमडी नियुक्त किया
30 Sept 2026 | 10:02 pmगेब्रेमरियम को मिली सुरक्षा मंजूरी, अब संभालेंगे एयर इंडिया की कमान
30 Sept 2026 | 10:00 pmअगस्त में बैंक ऋण दर में मामूली गिरावट : आरबीआई
30 Sept 2026 | 9:52 pm