मजबूत हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा भाव में तेजी

मजबूत हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा भाव में तेजी

मजबूत हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा भाव में तेजी
Modified Date: June 28, 2023 / 09:52 pm IST
Published Date: June 28, 2023 9:52 pm IST

नयी दिल्ली, 28 जून (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बुधवार को ग्वारगम की कीमत 245 रुपये की तेजी के साथ 10,275 रुपये प्रति पांच क्विंटल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के जुलाई माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 245 रुपये यानी 2.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,275 रुपये प्रति पांच क्विंटल हो गई। इसमें 31,890 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में