शह मात The Big Debate: और कितने अलग प्रदेश? मध्य प्रदेश के बंटवारे की चर्चा फिर तेज! क्या है जबलपुर से उपेक्षा के आरोपों की सच्चाई?
MP Politics News: 25 साल पहले मध्यप्रदेश से अलग हुआ था छत्तीसगढ़..और अब एक बार फिर अलग प्रदेश बनाने की मांग उठाई है।
MP Politics News/Image Credit: IBC24.in
- एक बार फिर एमपी से अलग प्रदेश बनाने की मांग उठाई है।
- अलग प्रदेश बनाने की मांग उठाई है-कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने।
- सांसद विवेक तन्खा ने BJP पर महाकोशल, विंध्य, बुंदेलखंड के साथ अन्याय करने का सीधा आरोप लगाया।
MP Politics News: भोपाल: 25 साल पहले मध्यप्रदेश से अलग हुआ था छत्तीसगढ़..और अब एक बार फिर अलग प्रदेश बनाने की मांग उठाई है-कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने। उन्होंने BJP पर महाकोशल, विंध्य, बुंदेलखंड के साथ अन्याय करने का सीधा आरोप लगाया। साथ ही ये तक कह दिया कि- हम अपनी उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेंगे, विकास सबका होना चाहिए। हमें अपना अलग राज्य चाहिए।
इधर तन्खा की अलग प्रदेश वाली मांग को लेकर सूबे में सियासत भी शुरू हो गई। (MP Politics News) बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि-प्रदेश के सभी हिस्सों का समुचित विकास हो रहा है। साथ ही सवाल पूछा कि- कांग्रेस सरकार के दौरान तन्खा को विकास की फिक्र क्यों नहीं हुई?
कुल मिलाकर तन्खा ने मध्यप्रदेश से अलग स्टेट बनाने की मांग कर प्रदेश का सियासी टेम्प्रेचर बढ़ा दिया है। कांग्रेस-बीजेपी के अपने-अपने तर्क हैं, लेकिन सवाल ये कि- क्या कांग्रेस पार्टी- तन्खा की मांग से सहमत है? सवाल ये कि-क्या विवेक तन्खा खुद को बड़े नेता के तौर पर स्थापित करने के लिए ये बयान दे रहे हैं? (MP Politics News) सवाल ये भी कि-क्या ये बयानबाजी BJP के स्थानीय असंतुष्ट नेताओं को चार्ज करेगी? सवाल ये कि- महाकोशल, विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र खुद को उपेक्षित क्यों महसूस कर रहे हैं? सबसे बड़ा सवाल ये कि समय-समय पर मध्यप्रदेश से अलग राज्य बनाने की मांग क्यों उठ रही है?
इन्हे भी पढ़ें:-
- PM Modi in France : पेरिस में गरजे PM मोदी! बोले- लोकतंत्र ने चाय वाले को बनाया प्रधानमंत्री, दुनिया का भरोसेमंद साथी बना भारत
- RBI Action on Bank: RBI का बड़ा एक्शन, इस मशहूर बैंक का लाइसेंस निरस्त, कहीं आपका भी तो नहीं था यहां खाता
- Delhi Monsoon Arrival Date 2026 : राजधानीवासियों को अभी और करना होगा इंतजार! मॉनसून की चाल पड़ी सुस्त, जुलाई के पहले हफ्ते तक टल सकती है एंट्री

Facebook


