हर्षपति सिंघानिया ने इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन का पद संभाला

हर्षपति सिंघानिया ने इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन का पद संभाला

हर्षपति सिंघानिया ने इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन का पद संभाला
Modified Date: June 11, 2026 / 04:15 pm IST
Published Date: June 11, 2026 4:15 pm IST

नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) उद्योगपति हर्षपति सिंघानिया को पेरिस स्थित अंतरराष्ट्रीय उद्योग मंडल इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) का चेयरमैन चुना गया है। आईसीसी ने एक एक बयान में यह जानकारी दी।

सिंघानिया को इस पद के लिए ऐसे समय चुना गया है जब भारत एक तेजी से विकसित होती प्रमुख अर्थव्यवस्था और वैश्विक बाजार में एक प्रभावशाली आवाज के रूप में उभर रहा है।

वह आईसीसी के निवर्तमान चेयरमैन फिलिप वारिन का स्थान लेंगे।

जेके पेपर लि. के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सिंघानिया ने आईसीसी की राष्ट्रीय समितियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आईसीसी के चेयरमैन के तौर पर सेवा करना बहुत सम्मान की बात है। ऐसे समय में जब वैश्विक अर्थव्यवस्था में बड़े बदलाव हो रहे हैं, आईसीसी का मिशन पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। एक अधिक मुक्त, मजबूत और समृद्ध दुनिया बनाने में मदद के लिए व्यापार को भरोसेमंद संस्थानों, व्यावहारिक समाधानों और एक मजबूत सामूहिक आवाज की जरूरत है।”

उन्होंने वारिन और आईसीसी के महासचिव जॉन डेंटन का उनके नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त किया।

बयान के अनुसार, सिंघानिया ने संयुक्त राष्ट्र, विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) और ब्रिक्स जैसे मंचों पर वैश्विक नीति बनाने में आईसीसी की भूमिका को मजबूत करने की जरूरत बतायी। साथ ही 170 से अधिक देशों में 90 से ज्यादा राष्ट्रीय समितियों और 4.5 करोड़ से अधिक कंपनियों के आईसीसी नेटवर्क के साथ जुड़ाव को मजबूत करने की प्राथमिकता पर जोर दिया।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में