Dhamtari Triveni Nandgiri News: भीषण गर्मी में धूनी के बीच साधना, आखिर कौन है छत्तीसगढ़ की ये त्रिवेणी नंदगिरि? जिसे देखने उमड़ रही भीड़

Dhamtari Triveni Nandgiri News: भीषण गर्मी में धूनी के बीच साधना, आखिर कौन है छत्तीसगढ़ की ये त्रिवेणी नंदगिरि? जिसे देखने उमड़ रही भीड़

Dhamtari Triveni Nandgiri News: भीषण गर्मी में धूनी के बीच साधना, आखिर कौन है छत्तीसगढ़ की ये त्रिवेणी नंदगिरि? जिसे देखने उमड़ रही भीड़

Dhamtari Triveni Nandgiri News /Photo Credit: IBC24 File

Modified Date: June 11, 2026 / 03:41 pm IST
Published Date: June 11, 2026 3:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गोकुल वाटिका में 28 वर्षीय त्रिवेणी नंदगिरि कर रही हैं धूनी तपस्या
  • 12 से 3 बजे तक आग की धूनी के बीच बैठकर कर रही हैं साधना
  • धमतरी सहित महाराष्ट्र से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं दर्शन के लिए

Dhamtari Triveni Nandgiri News: आग… तपिश… और कठिन साधना… आज के आधुनिक दौर में जहां लोग AC और कूलर के बिना कुछ घंटे भी नहीं रह पाते, वहीं धमतरी में एक 28 वर्षीय युवती ऐसी तपस्या कर रही है जिसे देखकर लोग हैरान हैं। दोपहर की भीषण गर्मी में चारों तरफ जलती धूनी और बीच में अडिग बैठी एक साधिका… कौन है यह युवती…? क्या है उसकी साधना का उद्देश्य… और क्यों दूर-दूर से लोग उसे देखने पहुंच रहे हैं।

आखिर कौन है त्रिवेणी नंदगिरि?

धमतरी के गोकुल वाटिका में 28 वर्षीय त्रिवेणी नंदगिरि (Dhamtari Triveni Nandgiri News) की अनोखी तपस्या आकर्षण का केंद्र बन चुकी है। जिसे देखने दूर-दराज के क्षेत्रों और यहां तक कि महाराष्ट्र से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। त्रिवेणी ने पांच दिनों तक धूनी तपस्या करने का संकल्प लिया है। तपती दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक वे जलती धूनी के बीच बैठती हैं। चारों तरफ आग की तपिश के बावजूद वे शांत भाव से एक ही स्थान पर ध्यान में लीन रहती हैं, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। परिजनों और श्रद्धालुओं का कहना है कि त्रिवेणी को देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त है। यही कारण है कि वे इतनी भीषण गर्मी और आग की तपिश को आसानी से सह पा रही हैं।

पिछले वर्ष की थी जल समाधि

Dhamtari Triveni Nandgiri News त्रिवेणी का कहना है कि समाज के दुखों और परेशानियों को दूर करने के लिए उन्होंने कड़ी तपस्या का मार्ग चुना है। उनका मानना है कि साधना के जरिए वह सकारात्मक ऊर्जा फैला सकती हैं। यह पहली बार नहीं है जब त्रिवेणी ने ऐसी कठिन तपस्या की हो। आपको बता दें कि त्रिवेणी ने पिछले वर्ष भी जल समाधि लेकर साधना की थी।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.