एचसीसी का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 34.56 प्रतिशत घटकर 59 करोड़ रुपये पर

एचसीसी का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 34.56 प्रतिशत घटकर 59 करोड़ रुपये पर

एचसीसी का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 34.56 प्रतिशत घटकर 59 करोड़ रुपये पर
Modified Date: May 14, 2026 / 08:30 pm IST
Published Date: May 14, 2026 8:30 pm IST

नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) निर्माण कंपनी हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 34.56 प्रतिशत घटकर 59 करोड़ रुपये रह गया।

वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 90.08 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय घटकर 1,017.51 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,392.20 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान कंपनी का कुल व्यय घटकर 931.28 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 1,077.91 करोड़ रुपये था।

समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में एचसीसी का एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 165.52 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह 112.63 करोड़ रुपये था।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में