Petrol Diesel Price Today 18 August 2026: आम जनता को फिर लगा जोर का झटका, पेट्रोल 5.77 और डीजल 6.47 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, लोग बोले- अच्छे दिन का सपना दिखाकर ला दिए बुरे दिन

Petrol Diesel Price Today 18 August 2026: आम जनता को फिर लगा जोर का झटका, पेट्रोल 5.77 और डीजल 6.47 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, लोग बोले- अच्छे दिन का सपना दिखाकर ला दिए बुरे दिन

Petrol Diesel Price Today 18 August 2026: आम जनता को फिर लगा जोर का झटका, पेट्रोल 5.77 और डीजल 6.47 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, लोग बोले- अच्छे दिन का सपना दिखाकर ला दिए बुरे दिन

Petrol Diesel Price Today 18 August 2026: आम जनता को फिर लगा जोर का झटका, पेट्रोल 5.77 और डीजल 6.47 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, लोग बोले- अच्छे दिन का सपना दिखाकर ला दिए बुरे दिन / Image: AI Generated

Modified Date: August 18, 2026 / 08:49 am IST
Published Date: August 18, 2026 8:48 am IST
HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल की कीमत में 5.77 रुपये और डीजल में 6.47 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
  • पाकिस्तान में पेट्रोल 331.20 रुपये और डीजल 390.42 रुपये प्रति लीटर हो गया
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले बदलाव का असर

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 18 August 2026: महंगाई की मार झेल रही जनता को सरकार ने एक बार फिर जोर का झटका दिया है। सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के तत्काल बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव किया है। सरकार के ऊर्जा मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पेट्रोल-डीजल की कीमत में 6 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। पेट्रोल-डीजल के नए रेट आज से ही यानि 18 अगस्त 2026 से लागू कर दिए गए हैं। तो चलिए जानते हैं कीमत बढ़ने के बाद आपके शहर में क्या है ईंधन का रेट।

पेट्रोल-डीजल 6 रुपए प्रति लीटर महंगा

Petrol Diesel Price Today 18 August 2026: पाकिस्तान सरकार के उर्जा मंत्रालय ने मंगलवार शाम नोटिफिकेशन जारी करते हुए पेट्रोल कीमत में 5.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल के रेट में सीधे 6.47 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। कीमत बढ़ने के बाद यहां पेट्रोल 331.20 और डीजल 390.42 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि “फ़ेडरल सरकार द्वारा जारी पेट्रोलियम की कीमतों के नए सिस्टम के आधार पर, ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (OGRA) ने 18 अगस्त के लिए पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की एक्स-डिपो कीमतों में बदलाव किया है।”

इंटरनेशनल मार्केट के उतार-चढ़ाव का असर

सरकार का कहना है कि रोज़ाना ईंधन की कीमतें तय करने से घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतों में इंटरनेशनल मार्केट के उतार-चढ़ाव का असर तेज़ी से दिखता है और पारदर्शिता भी बढ़ती है। हालांकि, पेट्रोलियम डीलरों ने इस नए सिस्टम का विरोध किया था। पिछले हफ़्ते, पाकिस्तान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (PPDA) ने 15 अगस्त से हड़ताल शुरू करने का अपना प्लान रद्द कर दिया, क्योंकि सरकार ने डीलरों के प्रॉफ़िट मार्जिन में प्रस्तावित बदलाव को मंज़ूरी दे दी थी।

आम जनता को सरकार ने दिया झटका

बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान सरकार लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी करते आई थी। अगस्त महीने की बात करें तो सरकार ने पेट्रोल में 10 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा की कटौती की थी। जबकि डीजल के रेट में 8 रुपए से अधिक की कमी देखने को मिली थी। सरकार के इस फैसले को आम जनता राहत मान रही थी, लेकिन आज फिर से कीमत बढ़ने के बाद लोग इसे तगड़े झटके के तौर पर देख रहे हैं।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"