Stock Market Today: क्या आज फिर टूटेगा बाजार का भरोसा? गिफ्ट निफ्टी के संकेत ने बढ़ाई टेंशन, इन कंपनियों के स्टॉक्स में हो सकता है बड़ा खेल

Stock Market Today: आज भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत के संकेत हैं। गिफ्ट निफ्टी में गिरावट से दबाव बढ़ा है। निवेशकों की नजर वैश्विक घटनाक्रम, कच्चे तेल की कीमतों और बाजार के रुख पर रहेगी। इस बीच कुछ प्रमुख कंपनियों के शेयरों में जोरदार हलचल देखने को मिल सकती है।

Stock Market Today: क्या आज फिर टूटेगा बाजार का भरोसा? गिफ्ट निफ्टी के संकेत ने बढ़ाई टेंशन, इन कंपनियों के स्टॉक्स में हो सकता है बड़ा खेल

(Stock Market Today/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: August 18, 2026 / 08:55 am IST
Published Date: August 18, 2026 8:50 am IST
HIGHLIGHTS
  • GIFT Nifty में गिरावट, बाजार की कमजोर शुरुआत के संकेत।
  • कच्चा तेल और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बाजार के अहम फैक्टर।
  • Paytm, PNB Housing और IIFL Finance में खबरों के चलते हलचल संभव।

नई दिल्ली: Stock Market Today in India: सोमवार की गिरावट के बाद आज मंगलवार को भी भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Today) की शुरुआत कमजोरी के साथ रहने के संकेत मिल रहे हैं। सुबह गिफ्ट निफ्टी करीब 0.28% नीचे फिसलकर 24,306 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। बाजार में उतार-चढ़ाव सीमित दायरे में रहने की संभावना है। अब निवेशकों की नजर Q1FY27 नजीजों से ज्यादा ग्लोबल मैक्रो इकोनॉमिक संकेतों और जियोपॉलिटिकल घटनाक्रमों पर रहेगी।

कच्चे तेल और ग्लोबल घटनाओं पर नजर

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और कच्चे तेल की कीमतें बाजार के लिए अहम फैक्टर बनी हुई हैं। अमेरिका और ईरान के बीच अलग-अलग रुख के कारण जल्द समाधान की उम्मीद कम है। ऐसे में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का जोखिम बना हुआ है। इस माहौल में Paytm, PNB Housing Finance, HCL Tech, Manappuram Finance और IIFL Finance जैसे शेयरों में खबरों के चलते (Stock Market Today) हलचल देखने को मिल सकती है।

Paytm से IIFL Finance तक के बड़े अपडेट

One 97 Communications यानी Paytm की प्रमोटर कंपनी Resilient Asset Management B.V. 4.98% तक हिस्सेदारी बेच सकती है। इसका फ्लोर प्राइस 1,535.10 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। PNB Housing Finance को NCDs के प्राइवेट प्लेसमेंट से 10,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी मिली है। वहीं Manappuram Finance ने 850 करोड़ रुपये के सबऑर्डिनेटेड NCDs आवंटित किए हैं। IIFL Finance की Fitch रेटिंग B+ से बढ़कर BB- हो गई है।

टेक और मैन्युफैक्चरिंग शेयरों पर भी फोकस

HCL Tech से जुड़ी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि टेलीकॉम कंपनियां AI को भविष्य में रेवेन्यू बढ़ाने का प्रमुख जरिया मानती हैं, हालांकि बड़े स्तर पर इसे अपनाने के लिए अभी सीमित कंपनियां तैयार हैं। SPR Auto Technologies ने QIP शुरू किया है जिसका फ्लोर प्राइस 4,438.20 रुपये प्रति शेयर है। Jyoti CNC Automation को अगले पांच वर्षों में 1,020.65 करोड़ रुपये के कैपिटल निवेश की मंजूरी मिली है।

अन्य शेयरों में भी कॉरपोरेट हलचल

Manipal Health Enterprises ने 130 करोड़ रुपये में Kindoroma Healthcare के Kinders Hospital बिजनेस और एसेट्स को खरीदने का समझौता किया है। Highway Infrastructure को तमिलनाडु में Palayam Fee Plaza के संचालन के लिए 80.17 करोड़ रुपये का लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LOA) मिला है। Poonawalla Fincorp ने 315 करोड़ रुपये के NCDs आवंटित किए हैं। वहीं Nelco ने Elveo के साथ सैटेलाइट कनेक्टिविटी साझेदारी की घोषणा की है और Lunar Holdco CCDs में 2 करोड़ डॉलर का निवेश किया है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।