एचडीएफसी बैंक ने विदेशी बॉन्ड से 1.75 अरब डॉलर जुटाए

एचडीएफसी बैंक ने विदेशी बॉन्ड से 1.75 अरब डॉलर जुटाए

एचडीएफसी बैंक ने विदेशी बॉन्ड से 1.75 अरब डॉलर जुटाए
Modified Date: August 21, 2026 / 11:35 am IST
Published Date: August 21, 2026 11:35 am IST

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) एचडीएफसी बैंक ने कारोबार बढ़ाने के लिए विदेशी बॉन्ड जारी कर 1.75 अरब अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं।

एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि गिफ्ट सिटी शाखा के जरिये 1.75 अरब अमेरिकी डॉलर के ‘सीनियर अनसिक्योर्ड बॉन्ड’ जारी किए हैं।

बैंक ने कहा कि उसने तीन साल में परिपक्व होने वाले 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर के बॉन्ड 5.159 प्रतिशत की कूपन दर पर जारी किए हैं। वहीं, शेष 1.25 अरब अमेरिकी डॉलर के पांच साल में परिपक्व होने वाले बॉन्ड पर कूपन दर 5.4 प्रतिशत है।

इसमें कहा गया कि इन बॉन्ड को इंडिया आईएनएक्स (इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज (आईएफएससी) लिमिटेड) और एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज (एनएसई-आईएक्स) में सूचीबद्ध किया जाएगा।

विदेशी बॉन्ड कर्ज जुटाने का साधन हैं, जिन्हें कोई कंपनी किसी दूसरे देश के बाजार से धन जुटाने के लिए जारी करती है। इन्हें संबंधित देश की स्थानीय मुद्रा या किसी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा में जारी किया जा सकता है। भारतीय निवेशक उदारीकृत प्रेषण योजना (एलआरएस) के तहत वैश्विक बाजारों में निवेश कर सकते हैं।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में