BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

HDFC Bank Share: HDFC बैंक के शेयर में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी और सेंसेक्स भी लुढ़का नीचे – NSE: HDFCBANK, BSE: 500180

HDFC Bank Share: HDFC बैंक के शेयर में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी और सेंसेक्स भी लुढ़का नीचे

HDFC Bank Share

HDFC Bank Share

Chandrakant Dewangan
Published: 03 Mar 2025 | 9:06 pmModified: 03 Mar 2025 | 9:06 pm
HIGHLIGHTS
  1. आज HDFC बैंक के शेयर में 1.78 फीसदी की गिरावट आई।
  2. HDFC बैंक के शेयरों में आज बड़ी गिरावट दर्ज।
  3. HDFC बैंक के शेयरों में पिछले एक साल में 16.4 प्रतिशत की तेजी आई है।

HDFC Bank Share: भारतीय शेयर बाजार संभलने का नाम नहीं ले रहा है। आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स-निफ्टी ने शुरुआत तो धुआंधार की और Sensex 400 अंक, तो Nifty 100 अंक चढ़कर कारोबार करता दिखाई दिया। लेकिन कुछ ही देर में इसकी रफ्तार पर ब्रेक लग गया और एक बार फिर दोनों इंडेक्स लाल निशान पर आ गए. शेयर बाजार में अचानक आई गिरावट के बीच देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक HDFC Bank का शेयर धराशायी हो गया और 1.78 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड करता नजर आया।

HDFC बैंक के शेयरों में गिरावट का असर सेंसेक्स और निफ्टी पर भी देखने को मिला। दरअसल, सोमवार को बाजार खुलने से पहले गिफ्ट निफ्टी पॉजीटिव संकेत दिखाई दे रहा था और ग्रीन जोन में भी बाजार खुला, लेकिन फिर उसके बाद गिरावट हावी हो गया। जिसके बाद निफ्टी गिरकर 22004 अंक तक पहुंच गया।

हालांकि आज की गिरावट के बावजूद, HDFC बैंक के शेयरों में पिछले एक साल में 16.4 प्रतिशत की तेजी आई है, जो इस दौरान निफ्टी 50 के रहे 3.1% रिटर्न से कहीं बेहतर है। बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 13.24 लाख करोड़ रुपये है। हालांकि शेयर का भाव अभी भी 9 दिसंबर 2024 को बने अपने 52-सप्ताह के हाई 1,880 रुपये से करीब 10% नीचे है। वहीं यह 29 फरवरी 2024 को बने अपने 52-सप्ताह के लो 1,397.30 रुपये से करीब 21% ऊपर कारोबार कर रहा है।

शेयर बाजार में गिरावट के पीछे एक अहम कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संभावित नई टैरिफ नीति और अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) की हालिया बैठक की टिप्पणियां भी रहीं। फेड अधिकारियों ने ब्याज दरों में कटौती को लेकर कोई जल्दी नहीं दिखाई, जिससे निवेशकों का मनोबल कमजोर हुआ।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: आज HDFC बैंक के शेयर में 1.78 फीसदी की गिरावट आई।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: HDFC Bank Share: HDFC Bank shares fell by more than 1 percent, Nifty and Sensex also fell

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
वीबीएल का दक्षिण अफ्रीकी कंपनी के अधिग्रहण का सौदा ‘मध्यस्थता’ में भेजा गया

वीबीएल का दक्षिण अफ्रीकी कंपनी के अधिग्रहण का सौदा ‘मध्यस्थता’ में भेजा गया

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
टाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 इकाई पर

टाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 इकाई पर

01 Oct 2026 | 5:01 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm