Love Jihad News MP : मध्यप्रदेश में लव जिहाद का एक और मामला! दुष्कर्म के बाद बनाया धर्म परिवर्तन के लिए दबाव, अब हवालात में कटेंगी आरोपी की रातें

मंडीदीप, रायसेन की एक युवती ने युवक पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Love Jihad News MP : मध्यप्रदेश में लव जिहाद का एक और मामला! दुष्कर्म के बाद बनाया धर्म परिवर्तन के लिए दबाव, अब हवालात में कटेंगी आरोपी की रातें

Love Jihad News MP / Image Source : IBC24 / FILE

Modified Date: February 14, 2026 / 06:04 pm IST
Published Date: February 14, 2026 5:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मंडीदीप में युवती ने युवक पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया।
  • धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का भी गंभीर आरोप।
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया।

रायसेन : मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के औद्योगिक नगर मंडीदीप से एक गंभीर मामला सामने आया है। Love Jihad News MP यहां एक युवती ने युवक जुनैद पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गलत कृत्य कर बनाया वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता भोपाल जिले की निवासी है, जबकि आरोपी जुनैद खान मंडीदीप क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। Raisen Crime News दोनों भोपाल के एक कॉलेज में साथ पढ़ते थे, जहां से दोनों के बीच परिचय हुआ। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे घर बुलाकर उसके साथ गलत कृत्य किया और कथित तौर पर निजी फोटो एवं वीडियो बना लिए। इसके बाद उन्हीं फोटो-वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया गया और बार-बार शारीरिक शोषण किया गया। युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाता था और मना करने पर धमकी देता था।

सार्वजनिक स्थानों पर करता था पीछा

आरोपी लगातार सार्वजनिक स्थानों पर उसका पीछा कर मानसिक प्रताड़ना देता था। लगातार दबाव और डर के चलते परेशान युवती ने अपने पिता के साथ मंडीदीप थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। Love Jihad News मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी पीड़िता को सहयोग किया। पीड़िता की शिकायत पर मंडीदीप थाना पुलिस ने आरोपी जुनैद खान के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। एसडीओपी शीला सुराणा ने बताया कि पीड़िता के कथनों के आधार पर मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

इन्हें भी पढ़े


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.