हेटिच ने इंदौर में नई विनिर्माण इकाई खोली, भारत को प्रमुख वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने का लक्ष्य

हेटिच ने इंदौर में नई विनिर्माण इकाई खोली, भारत को प्रमुख वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने का लक्ष्य

हेटिच ने इंदौर में नई विनिर्माण इकाई खोली, भारत को प्रमुख वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने का लक्ष्य
Modified Date: March 14, 2026 / 05:46 pm IST
Published Date: March 14, 2026 5:46 pm IST

नयी दिल्ली, 14 मार्च (भाषा) जर्मनी की फर्नीचर बनाने वाली कंपनी हेटिच ने भारत को एक प्रमुख वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के इरादे से मध्य प्रदेश के इंदौर में अपनी नई विनिर्माण इकाई खोली है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह भारत में हेटिच का पहला समर्पित अंडरमाउंट ड्रॉर रनर (विशेष किस्म की फिटिंग) विनिर्माण संयंत्र है और यह देश में कंपनी के कुल लगभग 2,000 करोड़ रुपये के निवेश का हिस्सा है।

बयान में कहा गया कि हेटिच की 103,039 वर्ग मीटर की इंदौर इकाई के भीतर स्थित नया 25,700 वर्ग मीटर का स्वचालित संयंत्र देश के प्रति कंपनी की लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। यह संयंत्र जर्मन इंजीनियरिंग को भारत लाता है, साथ ही रोजगार, निर्यात और स्थानीय विनिर्माण क्षमताओं का विस्तार करता है।

बयान में कहा गया कि हेटिच की इंदौर इकाई में दरवाजे के कब्जा (हिंग) बनाने वाली इकाई की वार्षिक उत्पादन क्षमता लगभग छह करोड़ हिंग है।

नए क्वाड्रो संयंत्र के जुड़ने से यह सुविधा सालाना लगभग 50 लाख अंडरमाउंट ड्रॉर रनर का उत्पादन भी करेगी, जिससे हेटिच की भारत में निर्माण क्षमता में काफी मजबूती आएगी।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में