एचएफसीएल को 441 करोड़ रुपये का नया निर्यात ठेका मिला
एचएफसीएल को 441 करोड़ रुपये का नया निर्यात ठेका मिला
नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) दूरसंचार उपकरण विनिर्माता कंपनी एचएफसीएल को ऑप्टिकल फाइबर केबल के निर्यात के लिए 4.61 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 441.53 करोड़ रुपये) का ठेका मिला है।
कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इस ठेके को जनवरी, 2027 तक पूरा किया जाना है।
एचएफसीएल ने कहा, ‘‘ कंपनी को अपनी विदेशी अनुषंगी के माध्यम से एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय ग्राहक से ऑप्टिकल फाइबर केबल की आपूर्ति के लिए 4.61 करोड़ अमेरिकी डॉलर (441.53 करोड़ रुपये) का निर्यात ठेका मिला है।’’
इस महीने की शुरुआत में भी एचएफसीएल को एक अंतरराष्ट्रीय डेटा सेंटर कंपनी से ऑप्टिकल फाइबर केबल की आपूर्ति के लिए 495.8 करोड़ रुपये का निर्यात ऑर्डर मिला था।
एचएफसीएल ने अपनी फाइबर ऑप्टिक केबल उत्पादन क्षमता को 3.9 करोड़ फाइबर-रूट किलोमीटर (आरकेएम) प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 4.5 करोड़ फाइबर-रूट किलोमीटर करने की घोषणा की है। कंपनी ऑप्टिकल फाइबर की उत्पादन क्षमता भी तीन करोड़ फाइबर-रूट किलोमीटर (आरकेएम) प्रतिवर्ष से बढ़ाकर चार करोड़ फाइबर-रूट किलोमीटर कर रही है।
कंपनी के ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) कारोबार की ऑर्डर बुक गत वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 13,483 करोड़ रुपये थी।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


