एचएफसीएल को अंतरराष्ट्रीय डेटा सेंटर कंपनी से मिला 495 करोड़ रुपये का निर्यात ठेका

एचएफसीएल को अंतरराष्ट्रीय डेटा सेंटर कंपनी से मिला 495 करोड़ रुपये का निर्यात ठेका

एचएफसीएल को अंतरराष्ट्रीय डेटा सेंटर कंपनी से मिला 495 करोड़ रुपये का निर्यात ठेका
Modified Date: July 10, 2026 / 12:09 pm IST
Published Date: July 10, 2026 12:09 pm IST

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (भाषा) घरेलू दूरसंचार उपकरण विनिर्माता एचएफसीएल को एक अंतरराष्ट्रीय डेटा सेंटर कंपनी से ऑप्टिकल फाइबर केबल आधारित डेटा सेंटर संपर्क समाधान की आपूर्ति के लिए 495.80 करोड़ रुपये का निर्यात ठेका मिला है।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इस ठेके को दिसंबर, 2026 तक पूरा किया जाना है।

सूचना के अनुसार, ‘‘ कंपनी को अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली विदेशी अनुषंगी इकाई के माध्यम से एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय ग्राहक से ऑप्टिकल फाइबर केबल आधारित डेटा सेंटर संपर्क समाधान की आपूर्ति के लिए लगभग 5.198 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 495.80 करोड़ रुपये) का निर्यात ठेका मिला है।’’

यह ठेका एचएफसीएल के हाल ही में ऑप्टीक्यू एआई डेटा सेंटर समाधान खंड की शुरुआत किए जाने के बाद मिला है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में