हिमाद्री स्पेशलिटी ने बिड़ला टायर्स के लिए 3000 करोड़ रुपये के राजस्व का रखा लक्ष्य

हिमाद्री स्पेशलिटी ने बिड़ला टायर्स के लिए 3000 करोड़ रुपये के राजस्व का रखा लक्ष्य

हिमाद्री स्पेशलिटी ने बिड़ला टायर्स के लिए 3000 करोड़ रुपये के राजस्व का रखा लक्ष्य
Modified Date: August 18, 2026 / 01:41 pm IST
Published Date: August 18, 2026 1:41 pm IST

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल्स अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई बिड़ला टायर्स के कारोबार का विस्तार करने की योजना बना रही है और अगले कुछ वर्ष में इसका राजस्व बढ़ाकर करीब 3,000 करोड़ रुपये करने का लक्ष्य है।

हिमाद्री स्पेशलिटी ने 2023 में दिवाला समाधान योजना के तहत डालमिया भारत रिफ्रैक्टरीज के साथ मिलकर 347 करोड़ रुपये में बिड़ला टायर्स का अधिग्रहण किया था।

बयान के अनुसार, कंपनी भविष्य में प्रीमियम उत्पादों, निर्यात और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) टायरों पर ध्यान केंद्रित करेगी।

हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनुराग चौधरी ने बताया कि कंपनी की रणनीति संचालन से हटकर कारोबार के विस्तार पर केंद्रित है।

कंपनी बयान के अनुसार, अगले कुछ वर्ष में बिरला टायर्स को लगभग 3,000 करोड़ रुपये के राजस्व वाले व्यवसाय में बदलने के लिए एक विकास योजना तैयार की है जिसमें प्रीमियम उत्पादों, निर्यात और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) टायरों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

बिरला टायर्स का राजस्व वित्त वर्ष 2025-26 में 187 करोड़ रुपये था।

भविष्य की योजनाओं पर चौधरी ने कहा कि बिड़ला टायर्स कृषि, वाणिज्यिक वाहनों और उभरते हुए क्षेत्रों में लगभग 400 नए ‘स्टॉक कीपिंग यूनिट’ (एसकेयू) पेश करने की तैयारी में है। इसके अलावा कंपनी ‘पैसेंजर कार रेडियल’ (पीसीआर) बाजार में प्रवेश करने की अपनी योजना को भी आगे बढ़ा रही है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में