हिंदुस्तान कॉपर का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 162.4 प्रतिशत बढ़कर 352.37 करोड़ रुपये

Ads

हिंदुस्तान कॉपर का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 162.4 प्रतिशत बढ़कर 352.37 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - August 10, 2026 / 04:14 PM IST,
    Updated On - August 10, 2026 / 04:14 PM IST

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 162.4 प्रतिशत बढ़कर 352.37 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने सोमवार को कहा कि परिचालन आय में वृद्धि से उसका मुनाफा बढ़ा है।

वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 134.25 करोड़ रुपये था।

एचसीएल की अप्रैल-जून तिमाही में परिचालन आय 81.3 प्रतिशत बढ़कर 936.50 करोड़ रुपये हो गई, जो 2025-26 की समान तिमाही में 516.37 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 481.83 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 347.29 करोड़ रुपये था।

भाषा योगेश अजय

अजय