हिंदुस्तान कॉपर का लाभ चौथी तिमाही में 137 प्रतिशत बढ़कर 444 करोड़ रुपये

हिंदुस्तान कॉपर का लाभ चौथी तिमाही में 137 प्रतिशत बढ़कर 444 करोड़ रुपये

हिंदुस्तान कॉपर का लाभ चौथी तिमाही में 137 प्रतिशत बढ़कर 444 करोड़ रुपये
Modified Date: May 15, 2026 / 10:30 pm IST
Published Date: May 15, 2026 10:30 pm IST

नयी दिल्ली, 15 मई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 137.3 प्रतिशत बढ़कर 444.27 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से बेहतर राजस्व के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है।

वित्त वर्ष-2024-25 की मार्च तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 187.18 करोड़ रुपये था।

चौथी तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 58 प्रतिशत बढ़कर 1,156 करोड़ रुपये रही, जबकि एक वर्ष पूर्व यह 731.40 करोड़ रुपये थी।

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 1.86 रुपये के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है, जो शेयरधारकों की मंजूरी के बाद लागू होगा।

निदेशक मंडल ने निजी नियोजन के आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) के माध्यम से 500 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।

भाषा राजेश राजेश योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में