हुंदै की बिेक्री फरवरी में 26 प्रतिशत बढ़ी

हुंदै की बिेक्री फरवरी में 26 प्रतिशत बढ़ी

हुंदै की बिेक्री फरवरी में 26 प्रतिशत बढ़ी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: March 1, 2021 11:07 am IST

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) वाहन कंपनी हुंदै मोटर इंडिया लि. (एचएमआईएल) की कुल बिक्री फरवरी में 26.4 प्रतिशत बढ़कर 61,800 इकाई रही।

एचएमआईएल ने सोमवार को एक बयान में कहा कि इससे पूर्व वर्ष 2020 के इसी महीने में कंपनी ने 48,910 वाहन बेचे थे।

घरेलू बिक्री 29 प्रतिशत बढ़कर 51,600 इकाई रही जो एक साल पहले फरवरी 2020 में 40,010 इकाई थी।

बयान के अनुसार निर्यात 14.6 प्रतिशत बढ़कर 10,200 इकाई रहा जो 2020 के इसी महीने में 8,900 इकाई था।

कंपनी के निदेशक (बिक्री, विपणन और सेवा) तरूण गर्ग ने कहा, ‘‘…कंपनी बिक्री में तेजी लाकर आर्थिक पुनरूद्धार में योगदान देने तथा उद्योग को बिक्री के मामले में कोविड पूर्व स्तर पर लाने के लिये निरंतर प्रयास कर रही है। फरवरी 2020 में कुल 61,8000 इकाइयों की बिक्री के साथ हुंदै ने सभी खंडों में वृद्धि हासिल की है।’’

भाषा

रमण महाबीर

महाबीर


लेखक के बारे में