CG Me Barish Kab Hogi: मानसून की एंट्री से पहले बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
CG Me Barish Kab Hogi: मानसून की एंट्री से पहले बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
CG Me Barish Kab Hogi | Photo Credit: AI
- दक्षिण-पश्चिम मानसून की आधिकारिक शुरुआत
- गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर
- अगले 2 दिनों तक बिजली गिरने की चेतावनी
रायपुर: CG Me Barish Kab Hogi दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। (Monsoon Update India) अब मानसून केरल के बाद कर्नाटक, तमिलनाडु के इलाकों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं अब देश के कई राज्यों में प्री मानसून की भी शुरुआत हो चुकी है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां अभी मानसून के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। दक्षिण पश्चिम मानसून की एंट्री बस्तर से होती है, लेकिन इस बार 15 जून का समय भी निकल गया है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में प्री मानसून (Pre-Monsoon) एक्टिव है।
कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी
CG Weather Update मौसम विभाग ने आज शनिवार को अलग अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले 2 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली गिर सकती है।
इससे पहले, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों में गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश की स्थिति बनी रही। इस दौरान 37 डिग्री सेल्सियस के साथ रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि सबसे कम 22.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: आज पितरों का आशीर्वाद बदल सकता है आपकी किस्मत, अधूरे काम होंगे पूरे… पढ़ें 12 राशियों का हाल
- TMC Rebel MLAs Cyber Complaint : बगावत के बाद TMC पर बरसे विधायक! पार्टी के खातों से लेकर स्पेशल फ्लाइट्स के खर्च तक पर उठाए सवाल
- Odisha Mob Violence Rayagada :रास्ता पूछना और बिस्कुट बांटना पड़ा भारी! एक अफवाह फैलते ही महिला समेत बाहरी राज्यों के कर्मियों पर टूटी भीड़

Facebook


