होंडा कार्स की बिक्री अक्टूबर में आठ प्रतिशत बढ़ी

Ads

होंडा कार्स की बिक्री अक्टूबर में आठ प्रतिशत बढ़ी

  •  
  • Publish Date - November 1, 2020 / 11:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

नयी दिल्ली, एक नवंबर (भाषा) होंडा कार्स इंडिया की घरेलू बिक्री अक्टूबर में 8.3 प्रतिशत बढ़कर 10,836 वाहन रही।

पिछले साल इसी माह में कंपनी ने 10,010 कारों की बिक्री की थी।

कंपनी ने रविवार को एक बयान में कहा कि अक्टूबर में उसका निर्यात 84 इकाई रहा।

कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और निदेशक (विपणन एवं बिक्री) राजेश गोयल ने कहा, ‘‘ हमने बाजार धारणा के अनुरूप सही बिक्री की है। अक्टूबर की बिक्री हमारी योजनाओं के मुताबिक है।’’

भाषा शरद मनोहर

मनोहर

ताजा खबर