नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने अपनी लोकप्रिय सेडान ‘सिटी’ के चौथी पीढ़ी के दो पेट्रोल मॉडल बाजार में मंगलवार को पेश किए। इनकी दिल्ली में शोरूम कीमत 9.29 लाख रुपये से शुरू होती है। हालांकि कंपनी ने हाल ही में पांचवी पीढ़ी की सिटी भी बाजार में उतारी थी।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह चौथी पीढ़ी की होंडा सिटी की बिक्री जारी रखेगी। कंपनी इसके मॉडल एसवी और वी को बाजार में बनाए रखेगी। यह दोनों मॉडल बीएस-6 मानकों के अनुरूप है और इनमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन है।
कंपनी ने कहा कि एसवी मॉडल की दिल्ली के शोरूम कीमत 9,29,900 रुपये और वी ग्रेड की कीमत 9,99,900 रुपये है।
भाषा शरद मनोहर
मनोहर