होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अप्रैल में 3.38 लाख दोपहिया वाहन बेचे

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अप्रैल में 3.38 लाख दोपहिया वाहन बेचे

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अप्रैल में 3.38 लाख दोपहिया वाहन बेचे
Modified Date: May 1, 2023 / 10:09 pm IST
Published Date: May 1, 2023 10:09 pm IST

नयी दिल्ली, एक मई (भाषा) होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने अप्रैल में घरेलू बाजार में 3,38,289 दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री की जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में छह प्रतिशत अधिक है।

दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि अप्रैल, 2022 में उसने 3,18,734 वाहनों की थोक बिक्री की थी।

इसके साथ ही एचएमएसआई ने अप्रैल में 36,458 इकाइयों का निर्यात भी विदेशी बाजारों में किया। पिछले साल के समान महीने में कंपनी ने 42,295 इकाइयों का निर्यात किया था।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में