एचटी मीडिया को चौथी तिमाही में 19 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Ads

एचटी मीडिया को चौथी तिमाही में 19 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

  •  
  • Publish Date - June 18, 2021 / 08:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) एचटी मीडिया ने बीते वित्त वर्ष की 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में 19.09 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 188.72 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय 24.9 प्रतिशत घटकर 349 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 465 करोड़ रुपये थी।

बीएसई में कंपनी का शेयर 1.64 प्रतिशत के नुकसान से 27 रुपये प्रति शेयर पर चल रहा था।

भाषा अजय अजय

अजय