मुंबई, 12 जुलाई (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से मुलाकात की, जो कंधे की सर्जरी के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
अस्पताल में शनिवार को कल्याण के दाहिने कंधे की मांसपेशी की सर्जरी की गई थी।
नायडू लगभग एक घंटे तक अस्पताल में रहे।
मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “माननीय उपमुख्यमंत्री श्री पवन कल्याण गारू के पूरी तरह और जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं और इस समय उन्हें हिम्मत मिले, ऐसी कामना करता हूं।”
भाषा प्रशांत नेत्रपाल
नेत्रपाल