हुंदै की जुलाई में थोक बिक्री तीन प्रतिशत घटकर 64,513 इकाई

Ads

हुंदै की जुलाई में थोक बिक्री तीन प्रतिशत घटकर 64,513 इकाई

  •  
  • Publish Date - August 1, 2024 / 02:04 PM IST,
    Updated On - August 1, 2024 / 02:04 PM IST

नयी दिल्ली, एक अगस्त (भाषा) मोटर वाहन विनिर्माता हुंदै मोटर इंडिया की जुलाई महीने में थोक बिक्री सालाना आधार पर तीन प्रतिशत घटकर 64,513 इकाई रह गयी।

वाहन विनिर्माता ने जुलाई 2023 में कुल 66,701 इकाइयां बेची थीं।

हुंदै मोटर इंडिया ने एक बयान में कहा, घरेलू आपूर्ति पिछले महीने तीन प्रतिशत घटकर 49,013 इकाई रह गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 50,701 इकाई थी।

निर्यात में भी जुलाई में सालाना आधार पर तीन प्रतिशत की गिरावट देखी गई और यह 15,500 इकाई रहा।

भाषा निहारिका

निहारिका