हुंदै मोटर इंडिया की कुल बिक्री मार्च में 2.5 प्रतिशत बढ़कर 69,004 इकाई
हुंदै मोटर इंडिया की कुल बिक्री मार्च में 2.5 प्रतिशत बढ़कर 69,004 इकाई
नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) की मार्च में कुल बिक्री सालाना आधार पर 2.5 प्रतिशत बढ़कर 69,004 इकाई रही।
मोटर वाहन विनिर्माता कंपनी ने बयान में कहा कि मार्च 2026 की बिक्री में घरेलू बिक्री की 55,064 इकाई और 13,940 इकाई का निर्यात शामिल हैं। घरेलू बिक्री मार्च के किसी भी महीने की अब तक की सबसे अधिक रही और इसमें सालाना आधार पर 6.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
इसमें कहा गया कि जनवरी से मार्च 2026 की अवधि में कुल बिक्री 2,08,275 इकाई रही जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 8.7 प्रतिशत अधिक है।
इसमें चौथी तिमाही (जनवरी से मार्च) में घरेलू बिक्री 1,66,578 इकाई रही, जो सालाना आधार पर 8.5 प्रतिशत अधिक है जो उसकी स्थापना के बाद से सर्वाधिक रही।
कंपनी ने बताया कि चौथी तिमाही में निर्यात 41,697 इकाई रहा जो सालाना आधार पर 9.4 प्रतिशत अधिक है।
बिक्री प्रदर्शन पर एचएमआईएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी तरुण गर्ग ने कहा, ‘‘ 2026 में प्राप्त गति को जारी रखते हुए हमने 2025-26 की चौथी तिमाही में 1,66,578 इकाई की अब तक की सर्वाधिक घरेलू तिमाही बिक्री हासिल की है।’’
उन्होंने कहा कि कंपनी को हाल ही में ‘अपग्रेड’ की गई हुंदै वरना और एक्सटर जैसे आगामी मॉडल के साथ यह गति बनाए रखने का पूरा भरोसा है।
गर्ग ने कहा, ‘‘ मौजूदा भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं को ध्यान में रखते हुए हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड 2026-27 के लिए अच्छी तरह तैयार है..’’
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


