आईसीएआई ने श्रीनगर में प्रतिनिधि कार्यालय खोला

आईसीएआई ने श्रीनगर में प्रतिनिधि कार्यालय खोला

आईसीएआई ने श्रीनगर में प्रतिनिधि कार्यालय खोला
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: December 16, 2020 12:59 pm IST

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (भाषा) इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने श्रीनगर में एक प्रतिनिधि कार्यालय खोला है।

आईसीएआई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि प्रतिनिधि कार्यालय कौशल विकास के माध्यम से स्थानीय युवाओं को व्यावसायिक रोजगार के अवसर प्रदान करने में मदद करेगा।

विज्ञप्ति के अनुसार यह कार्यालय जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश के सदस्यों और छात्रों को लेखांकन संबंधी जानकारी एवं सेवाएं देने में मदद करेगा।

इसके अलावा कार्यालय छात्रों को चार्टर्ड अकाउंटेंसी पाठ्यक्रम में पंजीकरण के लिए शुल्क में 75 प्रतिशत की छूट भी देगा।

भाषा पाण्डेय मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में