Kanker Lightning Strike: छत्तीसगढ़ में आफत की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से उपसरपंच समेत इतने लोगों की दर्दनाक मौत, दिल को झकझोर देने वाली खबर

Kanker Lightning Strike: छत्तीसगढ़ में आफत की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से उपसरपंच समेत इतने लोगों की दर्दनाक मौत, दिल को झकझोर करने वाली खबर

Kanker Lightning Strike: छत्तीसगढ़ में आफत की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से उपसरपंच समेत इतने लोगों की दर्दनाक मौत, दिल को झकझोर देने वाली खबर

Kanker Lightning Strike/AI Generated Image

Modified Date: June 12, 2026 / 02:25 pm IST
Published Date: June 12, 2026 9:59 am IST
HIGHLIGHTS
  • कांकेर में आकाशीय बिजली गिरने से उप सरपंच समेत 3 मजदूरों की मौत
  • हादसे में 5 महिला मजदूर घायल
  • छत्तीसगढ़ में गुरुवार से लगातार बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है

कांकेर। Kanker Lightning Strike: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून का आगमन हो चुका है, प्रदेश के कई जिलों में गुरूवार से तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है। इसी कांकेर जिले में आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया है। शुक्रवार को बिजली गिरने से चपेट में आने से उप सरपंच समेत तीन लोगों की मौत हो गई और पांच महिलाएं घायल हो गईं। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

70 मजदूर कर रहे थे काम
Kanker Weather News पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अंतागढ़ विकासखंड के अंतर्गत सरकारी योजना के तहत काम कर रहे मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिरने ( Kanker Lightning Strike) से तीन मजदूरों संतोष पटेल, प्रकाश पटेल और मनराज पटेल (उप सरपंच) की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कलगांव में योजना के तहत तालाब को गहरा करने का कार्य किया जा रहा है। आज सुबह जब लगभग 70 मजदूर यहां काम कर रहे थे तब मौसम बिगड़ा और आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई तथा पांच अन्य महिला मजदूर घायल हो गईं।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ( Kanker Lightning Strike) ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया वहीं पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि चार घायलों का इलाज अंतागढ़ के अस्पताल में किया जा रहा है तथा गंभीर रूप से घायल एक महिला को कांकेर में भर्ती कराया गया है। छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में गुरूवार से बारिश और तेज हवाएं जारी हैं।

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.