Gariaband Double Murder Case: रिश्तों का खौफनाक अंत, भाई ने ही भाई और भाभी की ले ली जान, पुलिस ने कब्र खोदी तो उड़ गए होश

Gariaband Double Murder Case: रिश्तों का खौफनाक अंत, भाई ने ही भाई और भाभी की ले ली जान, पुलिस ने कब्र खोदी तो उड़ गए होश

Gariaband Double Murder Case: रिश्तों का खौफनाक अंत, भाई ने ही भाई और भाभी की ले ली जान, पुलिस ने कब्र खोदी तो उड़ गए होश

Gariaband Double Murder Case/Photo Credit: IBC24 File

Modified Date: June 12, 2026 / 03:00 pm IST
Published Date: June 12, 2026 2:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गरियाबंद के ग्राम गरीबा में पारिवारिक विवाद ने दोहरे हत्याकांड का रूप ले लिया
  • आरोपियों ने दंपति की हत्या के बाद शवों को श्मशान घाट में दफना दिया था
  • पुलिस ने कब्र खोदकर शव बरामद किए और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

Gariaband Double Murder Case: छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसलें इस कदर बुलंद है कि उन्हें अब पुलिस का भी डर नहीं रहा, प्रदेश में आए दिन मर्डर, रेप, मारपीट जैसी घटनाएं आते रहते है। वही, इसी बीच गरियाबंद से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। ग्राम गरीबा में पारिवारिक विवाद ने दोहरे हत्याकांड का रूप ले लिया। भाई लखीराम नेताम और दो भतीजों नकुल व रघु ने अपने भाई और चाचा राजाराम नेताम और उनकी पत्नी आसो बाई की पीट-पीटकर हत्या कर शव श्मशान में दफना दिए।

सबूत मिटाने शवों को दफनाया

Gariaband Double Murder Case गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम गरीबा में लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद के बीच 6 जून को राजाराम नेताम और उनके भाई-भतीजों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि भाई लखीराम नेताम तथा भतीजे नकुल और रघु नेताम ने मिलकर राजाराम और उनकी पत्नी आसो बाई पर लकड़ी के डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों के सिर पर गंभीर चोटे आई जिससे मौके पर ही दोनो की मौत हो गई। वारदात के बाद सबूत मिटाने की नीयत से शवों को गांव के श्मशान घाट में दफना दिया और सभी आरोपी बेफिक्र हो गए थे।

जब ग्रामीणों की नजर ताजा कब्र (Gariaband Double Murder Case) पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कब्र खोदकर शव बरामद किए और आरोपी भाई और दो भतीजे को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया तो आरोपियों ने सारा राज उगल दिया। उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। जिसके आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.