इक्रा का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 5.9 प्रतिशत घटकर 53 करोड़ रुपये
इक्रा का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 5.9 प्रतिशत घटकर 53 करोड़ रुपये
नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) रेटिंग एजेंसी इक्रा लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 5.91 प्रतिशत घटकर 52.69 करोड़ रुपये रह गया।
कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान जनवरी-मार्च तिमाही में 56 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 28.4 प्रतिशत बढ़कर 174.9 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 136.2 करोड़ रुपये थी।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 6.62 प्रतिशत बढ़कर 182.53 करोड़ रुपये रहा, जबकि 2024-25 में यह 171.20 करोड़ रुपये था।
समीक्षाधीन वित्त वर्ष में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 20.4 प्रतिशत बढ़कर 599.5 करोड़ रुपये हो गई।
इक्रा के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर 105 रुपये के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है, जिसमें 35 रुपये का विशेष लाभांश भी शामिल है।
भाषा योगेश अजय
अजय

Facebook


