आईएफबी इंडस्ट्रीज का मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 42.67 करोड़ रुपये पर

Ads

आईएफबी इंडस्ट्रीज का मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 42.67 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - May 26, 2026 / 06:10 PM IST,
    Updated On - May 26, 2026 / 06:10 PM IST

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) आईएफबी इंडस्ट्रीज लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही के लिए एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर दोगुना से अधिक होकर 42.67 करोड़ रुपये रहा है।

आईएफबी इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 18.87 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

समीक्षाधीन जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 12.33 प्रतिशत बढ़कर 1,498.20 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक वर्ष पहले समान तिमाही में यह 1,333.70 करोड़ रुपये थी।

वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में आईएफबी इंडस्ट्रीज के घरेलू उपकरणों से होने वाली आय 11.39 प्रतिशत बढ़कर 1,188.4 करोड़ रुपये हो गई।

कोलकाता स्थित इस कंपनी के इंजीनियरिंग हिस्से से आय 13.7 प्रतिशत बढ़कर 268.81 करोड़ रुपये दर्ज की गई।

आईएफबी इंडस्ट्रीज की अन्य समेत सभी स्रोतों से कुल आय में 15.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 1,507.20 करोड़ रुपये हो गई।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में आईएफबी इंडस्ट्रीज के शुद्ध लाभ में 20.72 प्रतिशत वृद्धि हुई और यह 143.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की कुल आय 5,652.59 करोड़ रही, जो 10.2 प्रतिशत की वृद्घि है।

भाषा यासिर अजय

अजय