आईएफसी एनडीआर स्मार्ट स्पेसेज में 225 करोड़ रुपये का इक्विटी निवेश करेगी

आईएफसी एनडीआर स्मार्ट स्पेसेज में 225 करोड़ रुपये का इक्विटी निवेश करेगी

आईएफसी एनडीआर स्मार्ट स्पेसेज में 225 करोड़ रुपये का इक्विटी निवेश करेगी
Modified Date: August 10, 2026 / 11:48 am IST
Published Date: August 10, 2026 11:48 am IST

मुंबई, 10 अगस्त (भाषा) अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी) ने सोमवार को एनडीआर स्मार्ट स्पेसेज प्राइवेट लिमिटेड में 225 करोड़ रुपये (करीब 2.3 करोड़ डॉलर) के इक्विटी निवेश की घोषणा की।

कंपनी ने कहा कि इस निवेश से एनडीआर स्मार्ट स्पेसेज को 14 शहरों में लगभग दो करोड़ वर्ग फुट ‘निर्माणाधीन है।

एनडीआर स्मार्ट स्पेसेज, एनडीआर समूह द्वारा स्थापित एक नया मंच है। यह एनडीआर इनविट ट्रस्ट का प्रायोजक है और महाराष्ट्र, तमिलनाडु तथा उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में ग्रेड-ए वेयरहाउस और लॉजिस्टिक अवसंरचना विकसित करने पर केंद्रित है।

कंपनी के अनुसार, इस पोर्टफोलियो में सामान्य वेयरहाउस और कोल्ड स्टोरेज दोनों शामिल होंगे। परियोजना का विशेष ध्यान टियर-2 और टियर-3 के शहरों पर होगा, जहां आधुनिक लॉजिस्टिक अवसंरचना और संगठित क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण रोजगार के अवसर अपेक्षाकृत कम हैं।

आईएफसी के दक्षिण एशिया क्षेत्र के परिचालन एवं जलवायु मामलों के क्षेत्रीय प्रमुख तथा अंतरिम क्षेत्रीय निदेशक शलभ टंडन ने कहा कि यह निवेश टियर-2 और टियर-3 शहरों में ग्रेड-ए वेयरहाउस विकसित करने में मदद करेगा। इससे विनिर्माण गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, औपचारिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे और किसानों को बाजारों से बेहतर ढंग से जोड़ने में मदद मिलेगी, जिससे फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान में कमी आएगी।

भाषा योगेश

योगेश


लेखक के बारे में