Bhopal Crime News: राजधानी में भाजपा विधायक के बंगले में चोरी! दिन में ही नल तक उखाड़ ले गए चोर, VIP इलाके में वारदात से हड़कंप

राजधानी में भाजपा विधायक के बंगले में चोरी! दिन में ही नल तक उखाड़ ले गए चोर, Bhopal Crime News: Theft at BJP MLA Ajay Vishnoi House

Bhopal Crime News: राजधानी में भाजपा विधायक के बंगले में चोरी! दिन में ही नल तक उखाड़ ले गए चोर, VIP इलाके में वारदात से हड़कंप
Modified Date: August 10, 2026 / 10:13 am IST
Published Date: August 10, 2026 10:10 am IST

भोपाल। Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल के सबसे सुरक्षित और वीआईपी इलाकों में शामिल चार इमली में दिनदहाड़े चोरी की वारदात से पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। हबीबगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को चोरों ने पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय विश्नोई के बंगले को निशाना बनाया। वारदात दोपहर करीब डेढ़ बजे के आसपास की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक चोरों ने विधायक के बंगले का ताला तोड़ा और घर के अंदर प्रवेश कर चोरी की। चोर घर में लगे नल तक उखाड़कर अपने साथ ले गए। दिनदहाड़े वीआईपी इलाके में हुई इस वारदात ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह है कि विधायक का बंगला स्पेशल डीजी अजय शर्मा के घर के सामने स्थित है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के बीच चोरों के दुस्साहस ने पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चार इमली में पहले भी हो चुकी हैं वारदातें

Bhopal Crime News: चार इमली को भोपाल के सबसे सुरक्षित और वीआईपी इलाकों में गिना जाता है। यहां वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, नेताओं और अन्य वीआईपी लोगों के आवास हैं। इसके बावजूद इलाके में चोरी की घटनाएं सामने आना सुरक्षा व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी चार इमली इलाके में चोरी की वारदात हुई थी। इतना ही नहीं, पूर्व में आईजी इंटेलिजेंस के आवास के आसपास भी लूट की घटना सामने आ चुकी है। लगातार सामने आ रही वारदातों के बाद अब पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।