कोटक महिंद्रा बैंक ने पेश किया ‘हाइब्रिड होम लोन’, 65 माह तक ब्याज दर और ईएमआई रहेगी तय

कोटक महिंद्रा बैंक ने पेश किया ‘हाइब्रिड होम लोन’, 65 माह तक ब्याज दर और ईएमआई रहेगी तय

कोटक महिंद्रा बैंक ने पेश किया ‘हाइब्रिड होम लोन’, 65 माह तक ब्याज दर और ईएमआई रहेगी तय
Modified Date: August 9, 2026 / 06:11 pm IST
Published Date: August 9, 2026 6:11 pm IST

नयी दिल्ली, नौ अगस्त (भाषा) कोटक महिंद्रा बैंक ने ग्राहकों को आवास ऋण की मासिक किस्त (ईएमआई) को लेकर अधिक निश्चितता देने के उद्देश्य से ‘हाइब्रिड होम लोन’ पेश किया है। इसके तहत ग्राहक 65 महीने तक अपने आवास ऋण की ब्याज दर तय रख सकेंगे।

बैंक ने रविवार को जारी बयान में कहा कि घर खरीदना किसी परिवार की वित्तीय यात्रा की शुरुआत भर होता है। शुरुआती वर्षों में परिवारों को घर की साज-सज्जा, बच्चों की शिक्षा, बचत और अन्य दैनिक खर्चों के साथ ईएमआई का भी प्रबंधन करना पड़ता है।

बयान के अनुसार, इस योजना के तहत ग्राहक 39, 52 या 65 महीने की निश्चित ब्याज दर अवधि चुन सकते हैं। इस दौरान भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की रेपो दर में बदलाव होने पर भी उनके ऋण की ब्याज दर और ईएमआई में कोई बदलाव नहीं होगा

बैंक फिलहाल 7.6 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर आवास ऋण उपलब्ध करा रहा है।

निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद ऋण स्वतः परिवर्तनीय (फ्लोटिंग) ब्याज दर व्यवस्था में बदल जाएगा, जो रेपो दर और ऋण स्वीकृति के समय तय किए गए अतिरिक्त मार्जिन (स्प्रेड) से जुड़ी होगी।

बैंक के अनुसार, एक करोड़ रुपये के आवास ऋण पर यदि ब्याज दरें हाल के उच्च स्तर तक बढ़ती हैं, तो उधारकर्ता को 3.46 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में