CG BJP Leader on World Tribal Day: आदिवासी दिवस पर भाजपा नेता के पोस्ट के बाद सियासी गलियारों में मचा बवाल, जानिए ऐसा क्या कह दिया कि भड़के विपक्षी नेता

CG BJP Leader on World Tribal Day: आदिवासी दिवस पर भाजपा नेता के पोस्ट के बाद सियासी गलियारों में मचा बवाल, जानिए ऐसा क्या कह दिया कि भड़के कांग्रेस नेता

CG BJP Leader on World Tribal Day: आदिवासी दिवस पर भाजपा नेता के पोस्ट के बाद सियासी गलियारों में मचा बवाल, जानिए ऐसा क्या कह दिया कि भड़के विपक्षी नेता

CG BJP Leader on World Tribal Day: आदिवासी दिवस पर भाजपा नेता के पोस्ट के बाद सियासी गलियारों में मचा बवाल, जानिए ऐसा क्या कह दिया कि भड़के कांग्रेस नेता / Image: IBC24

Modified Date: August 9, 2026 / 02:21 pm IST
Published Date: August 9, 2026 2:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • World Tribal Day 2026 के मौके पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान
  • भाजपा नेता विकास मरकाम की कथित अपील को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए
  • दीपक बैज और संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर आदिवासी हितों की अनदेखी का आरोप लगाया

रायपुर: CG BJP Leader on World Tribal Day जल, जंगल और जमीन के असली मालिक कहे जाने वाले आदिवासी समुदाय के लोग भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों में फैले हुए हैं। आदिवासियों का रहन सहन, खानपान, भाषा, पहनावा और रीति रिवाज तक अलग होते हैं, जो आम लोगों से इन्हें बेहद खास बनाती है। लेकिन आदिवासी समुदाय के लोग सुख सुविधाओं से दूर जंगल में निवास करते हैं, जिसके चलते इन्हें आर्थिक ही नहीं समाजिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। आदिवासियों के इन्हीं हितों और अधिकारों की रक्षा करने के लिए हर सल दुनियाभर में 9 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाय जाता है। लेकिन इस मौके पर छत्तीसगढ़ में भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष विकास मरकाम की ओर से आदिवासी दिवस नहीं मनाने की अपील को लेकर सियासी गलियारे में बवाल मच गया है।

आदिवासी दिवस पर छत्तीसगढ़ में घमासान

CG BJP Leader on World Tribal Day मामले को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि आज अगर क्रांति दिवस है, आज के दिन महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत थी। आज विश्व आदिवासी दिवस भी है, भाजपा की सरकार में आदिवासी समाज हमेशा से उपेक्षित रहा है उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखा है। हमारा दुर्भाग्य है कि आदिवासी मुख्यमंत्री के राज्य में सरकार आदिवासी दिवस नहीं मान रही है।

आदिवासी दिवस मनाने में भाजपा को आपत्ति क्यों?

वहीं, कांग्रेस ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि विकास मरकाम विश्व आदिवासी दिवस ना मानने का ज्ञान दे रहे हैं, जब पूरी दुनिया आदिवासी समाज की संस्कृति, पहचान और अधिकारों के सम्मान में यह दिवस मना रही है तो भाजपा नेताओं को इस पर आपत्ति क्यों?

संजय सिंह ने कहा- आदिवासियों का हक मारा जा रहा

वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार को देश के गृह मंत्री चला रहे हैं, आदिवासियों और छत्तीसगढ़ के लोगों का हक मारा जा रहा है। ये हमारा दुर्भाग्य है कि आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद आदिवासियों का हक मारा जा रहा है उनके अधिकारों की रक्षा नहीं हो रही है उनका जल, जंगल, जमीन बेचा जा रहा है।
इससे आदिवासी उद्वेलित और नाराज हैं मुख्यमंत्री को आदिवासियों से माफी मांगना चाहिए।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"