Petrol Diesel Price Today 10 August 2026: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, सस्ता हुआ या महंगा? जानें आपके शहर में आज कितना है भाव

Petrol Diesel Price Today 10 August 2026: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, सस्ता हुआ या महंगा? जानें आपके शहर में आज कितना है भाव

Petrol Diesel Price Today 10 August 2026: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, सस्ता हुआ या महंगा? जानें आपके शहर में आज कितना है भाव /image: AI Generated

Modified Date: August 10, 2026 / 10:28 am IST
Published Date: August 10, 2026 10:23 am IST
HIGHLIGHTS
  • 10 अगस्त 2026 को दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर है
  • मुंबई में पेट्रोल ₹111.21 और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर बताया गया है
  • हैदराबाद में पेट्रोल सबसे महंगा ₹115.69 प्रति लीटर, जबकि लखनऊ में पेट्रोल ₹101.86 प्रति लीटर है

नई दिल्ली। Petrol Diesel Price Today 10 August 2026: रोजाना तेजी से बढ़ती महंगाई के चलते आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। इस बीच भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी कर दिया है। तो चलिए जानते हैं 10 अगस्त को भारत के अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल डीजल का क्या रेट है।

 

पेट्रोल-डीजल का आज का रेट

Petrol Diesel Price Today 10 August 2026 आम जनता के लिए आज राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई कटौती नहीं की है। मिली जानकारी के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Rate Today) की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 प्रति लीटर, जबकि डीजल 95.20 प्रति लीटर पर बिक रहा है। यहां जानिए अलग- अलग शहर में आज पेट्रोल और डीजल के भाव क्या है?

देखें शहर अनुसार पेट्रोल रेट लिस्ट (Petrol Price Today)

शहर का नाम पेट्रोल का दाम (रुपए में)
अहमदाबाद ₹102.15
बैंगलोर ₹111.68
चेन्नई ₹107.76
गुडगाँव ₹102.97
हैदराबाद ₹115.69
जयपुर ₹113.19
कोलकाता ₹113.51
लखनऊ ₹101.86
मुंबई ₹111.21
नई दिल्ली ₹102.12
नोएडा ₹101.96
पुणे ₹112.02

शहर अनुसार, डीजल की कीमत लिस्ट (Diesel Price Today)- 

शहर का नाम डीजल का दाम (रुपए में)
अहमदाबाद ₹98.27
बैंगलोर ₹99.56
चेन्नई ₹99.55
गुडगाँव ₹95.64
हैदराबाद ₹103.82
जयपुर ₹98.25
कोलकाता ₹99.82
लखनऊ ₹95.36
मुंबई ₹97.83
नई दिल्ली ₹95.2
नोएडा ₹95.44
पुणे ₹98.66

25 मई के बाद नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price Today 10 August 2026)

2022 के बाद पहली बार मई के महीने में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया था। यह बढ़ोतरी 15 मई से 25 मई के दौरान हुई थी। जिसके बाद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल का रेट 7.5 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। हालांकि, उसके बाद दाम स्थिर बने हुए हैं। बता दें, ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच फरवरी में शुरू हुए युद्ध की वजह से इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया था। लेकिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इसके बाद भी 76 दिनों तक तेल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया था। जिसकी वजह से उन्हें हर दिन 1000 करोड़ रुपये तक का नुकसान प्रति दिन उठाना पड़ रहा था।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.